Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
पहले भूमि दान देकर बनवाया भवन और मंदिर, अब बिगड़ी नियत, की धोखाधड़ी, भूमि दानदाता सहित 4 पर मुकदमा।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक अजीबोगरीब मामला दर्ज हुआ है जिसमें कुछ लोगों ने मिल कर सामूहिक अतिथि भवन और मंदिर को ही हड़पने के लिए धोखाधड़ी कर झूठे दस्तावेज बना लिए हैं। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव रीड़ी निवासी दीनदयाल तावनिया ने इसी गांव के हरिराम जाट, हड़मान ब्राह्मण, घनश्याम ब्राह्मण, मदनलाल ब्राह्मण के खिलाफ जरिए इस्तगासे मुकदमा दर्ज करवाया है। दीनदयाल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2005 में गांव में सार्वजनिक अतिथि भवन और मंदिर निर्माण के लिए आरोपी ने भूमि दान दी थी। जिस पर चंदे से आशाराम मोहनलाल तावनिया अतिथि भवन और मंदिर का निर्माण करवाया गया। उसी समय यह भी तय हुआ की अतिथि भवन की देख रेख और मंदिर में सेवा पूजा मोहनलाल तावनीया और उनके बाद उनके वारिस करेंगे। लेकिन अब आरोपी के मन में खोट आ गया और आरोपी ने हरिराम जाट ने अन्य आरोपियों के साथ मिल कर अथिति भवन और मंदिर को हड़पने के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार करवा लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वर सिंह को सौंपी गई है।