Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-02-10 at 20.48.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। विज्ञान ही जीवन का आधार है एवं विज्ञान से ही भविष्य का निर्माण होना है, अत: विद्यार्थी जीवन में ही विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने से निश्चित रूप से विद्यार्थी का भविष्य उज्जवल करेगा। यह बात कही क्षेत्र के तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने और मौका था स्थानीय जयपुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं अभिभावक सेमिनार का। कड़वासरा ने विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन किया एवं स्कूल के ऐसे प्रयासों को प्रेरणीय बताया। इस दौरान नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद गोस्वामी भी मौजूद रहे एवं अतिथियों, अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए बॉयोगेस सयंन्त्र, हद्वय सरंचना सम्बन्धी, जल विद्युत परियोजना, हाइड्रोलिक कार पार्किंग, स्मार्ट गाँव, फैक्ट्रियों द्वारा फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम, गन्दे पानी का शुद्धीकरण संयन्त्र, स्मार्ट सिटी, पवन चक्की द्वारा बिजली उत्पादन, सोलर ऊर्जा संयत्र, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, आदि मॉडलो की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को विज्ञान क्षेत्र में प्रगति करने की प्रेरणा दी। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि प्रदर्शनी में विशेष रूप से शनिवार को ही मनाए जाने वाले विश्व दलहन दिवस के मौके पर भारत के मानचित्र पर विभिन्न राज्यों में उत्पादित दलहन को दर्शाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में श्रीराम दरबार का मॉडल भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। आयोजन में सक्रिय शिक्षक अन्शु शर्मा, सन्दीप गोदारा का सम्मान किया गया। विद्यालय एम.डी चन्द्रमुखी घिन्टाला ने आभार जताया एवं शिक्षक सत्यपाल, हरिश शर्मा, लक्ष्मण जाखड़, सन्दीप सिंह, भरत सिंह बिट्ठु, विनोद कुमार, राकेश, सूरत सिंह, रमेश शर्मा, कंचन, रणजीत कौर, रागिनी शर्मा, सुप्रिया, स्नेहा, अंजली, पायल शर्मा, पायल सैनी, रजनी, ममता, पल्लवी, रुचिका, मंजू, चांदनी, कोमल आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने लिया उत्साह से भाग, अभिभावकों ने भी सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने लिया उत्साह से भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने जाने बच्चों के बनाए विज्ञान माडल, की प्रशंसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने जाने बच्चों के बनाए विज्ञान माडल, की प्रशंसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने जाने बच्चों के बनाए विज्ञान माडल, की प्रशंसा।