Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specils0
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। करीब सात साल पहले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सारस्वत समाज द्वारा अपने बुजुर्गों का सपना पूरा करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम, अब साकार रूप में समक्ष उपस्थित हो गया है। रामचंद्र सारस्वा परिवार बींझासर द्वारा समाज के हित में भूमि का समर्पण किया गया और समाज के भामाशाहों ने करीब 3.25 करोड़ रुपए का सहयोग देकर 20 कमरों, 2 बड़े हॉल, चंवरी हॉल, किचन, लिफ्ट सहित चार मंजिला भव्य आधुनिकतम सारस्वत भवन बना कर इस सपने को पूरा कर दिया है। भवन का लोकार्पण आगामी 24 अक्टूबर को किए जाने का निर्णय रविवार को भवन प्रांगण में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। भवन निर्माण समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियां ने बताया कि सारस्वत सदन में हुई इस बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया एवं सर्वसम्मति से विधि विधान से लोकार्पण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा ने लोकार्पण समारोह में सम्पूर्ण समाज को आमंत्रित करते हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभी से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। लोकार्पण समारोह में समाज की 9 विभूतियां अतिथि रूप में मौजूद रहेगी। भवन निर्माण में सहयोगी बने समाज के भामाशाहों का अभिनंदन भी किया गया जाएगा। बैठक में कानाराम सारस्वत, सांवरमल सारस्वत, रेंवतराम सारस्वा, काशीराम तावणियां, तुलसीराम सारस्वत, मेघराज ओझा, शंकरलाल सारस्वा, हरिराम तावणियां, जयदयाल सारस्वत सहित समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी रही।
आधुनिकता एवं भव्यता का संगम है सारस्वत सदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में सामूहिक सहयोग से बने सारस्वत सदन का उपयोग विवाह-समारोहों के दौरान समाज के लोगों द्वारा किया जा सकेगा। भवन में अंडरग्राऊंड, ग्राऊंड एवं प्रथम व द्वितीय तल कुल चार मंजिला इस भवन में 10 कमरे तो अटैच लैट-बाथ वाले, 10 कमरे कॉमन, 1 हालॅ 100 गुना 35 फीट का, 1 हॉल 82 गुना 35 फीट का, एक अलग से चंवरी हॉल, किचन, लिफ्ट आदि बनाए गए है। करीब 3.25 करोड़ रुपए की लागत से बने इस सदन से क्षेत्र में सारस्वत समाज की गरिमा और अधिक बढ़ गई है।