Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ से बसपा कार्यकर्ता जयपुर रवाना होंगे और सोमवार को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर मनाए जाने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। बसपा से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी कमल बापेऊ ने बताया कि आयोजन में प्रदेश भर के बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बापेऊ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से आज रात्रि 9 बजे कार्यकर्ता व पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, मोमासर की अगुवाई में रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोर्डिनेटर रामजी गौतम शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष  भगवान सिंह करेंगे।