Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-02-09 at 21.03.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। दो भाइयों के परिवार में सींव का ऐसा विवाद हुआ कि झगड़े में दो युवतियों को घायल कर दिया जिन्हें पिता ने अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र के गांव जाखासर पुराना निवासी रामप्रताप पुत्र भीखाराम जाट ने अपने भाई रामनारायण सहित पांच परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका और उसके भाई रामनारायण व लिछूराम पुत्र भीखाराम के मकान पास पास स्थित है और मकानों के बीच खींप, सिणिया व टाटी की दीवार बनाई हुई है। गुरूवार शाम  करीब 7.30 बजे रामनारायण व उसकी पत्नी सरोज, सुवटी पत्नी लिछुराम, मुकेश पुत्र लिछुराम, मंगेजराम पुत्र हड़मानाराम जाट इस टाटी की दीवार को खुर्द बुर्द करने लगे। जब परिवादी ने मना किया तो आरोपी उसके ऊपर पत्थर फैंकने लगे व गाली गलौच करने लगे। आज सुबह परिवादी की बेटी गायत्री उस ओर गोबर डालने गई तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी व लोहे की राड से हमला कर दिया। गायत्री की आवाज सुनकर दूसरी बेटी संजू उसे बचाने गई तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। आरोपियों ने संजू का मोबाईल, गले में पहने सोने के फुलड़े छीन लिए। तभी आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़वाया। पिता उन्हें लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचा जहां दोनों उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी गई है।