Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। कस्बे के कालूबास में एक भूखण्ड को बेचने के मामले में एक बहिन ने अपने भाई को लालची एवं चालक किस्म का व्यक्ति बताते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने भुखण्ड़ खरीदने वाले व्यक्ति एवं नगरपालिका कार्मिकों को भी आरोपी बनाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार पीडिता जसोदा ने अपने भाई मदनलाल जोशी, भुखण्ड खरीद करने वाले मांगीलाल पुरोहित और नगरपालिका कार्मिक के खिलाफ जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। जिसमें जसोदा ने पुलिस को जानकारी दी कि वह आठ बहिनें एवं 1 भाई है और उनका पैतृक भुखण्ड कालूबास में स्थित है। माता-पिता की मृत्यू के बाद उस भुखण्ड में उसका भी 1/9 हिस्सा है। लेकिन कुछ दिन पहले वह अपने भुखण्ड को संभालने गई तो पता चला कि उसके भाई मदनलाल जोशी, खरीददार मांगीलाल पुरोहित व नगरपालिका कार्मिक ने धोखे से फर्जी परित्याग, नामांतकरण व विक्रम पत्र तैयार करवा लिए एवं मदनलाल जोशी ने यह भुखण्ड गत 23 जनवरी को मांगीलाल पुरोहित को बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई बलवीरसिंह करेगें।