Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 20.51.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। एक विवाहिता ने अपने देवर के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने देवर पर अनाधिकृत रूप से ढाणी में घुसने, गाली गलौच करने, जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाए है।
गांव मोमासर निवासी रामीदेवी पत्नी कुंभाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी ढाणी में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां 9 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह बर्तन साफ कर रही थी तभी शराब के नशे में उसका देवर हुक्माराम पुत्र हेमाराम जाट आया। आरोपी ने गालियां देते हुए हमारे खेत में बने ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी की लाईन चलाने की बात कही। इसपर पीड़िता ने उसे लाइन चालू कर पहले अपने खेत में कुंड भर लेने की बात कही। तभी आरोपी आवेश में आ गया और पास पड़े सीमेंट के बीलिए से उसके सिर पर वार किया जिससे वह नीचे गिर गई और उसे चोटें आई। उसके शोर मचाने पर उसके काका ससुर व उसके भाई ने आकर बीच बचाव कर आरोपी से छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है।