Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2025। बाड़े में कचरा फैंकने से मना करने पर भाई ने किया भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। परिवादी बेनीसर निवासी 50 वर्षीय बीरबलराम पुत्र बाबूलाल प्रजापत ने अपने भाई श्रवण कुमार के खिलाफ कुल्हाड़ी से वार करने, गाली गलौच करने व भाई व भांनजो के पीछे बोलेरो गाड़ी दौड़ाने का आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मना करने के बावजूद उसके बाड़े में कुड़ा करकट डालता है। गुरूवार को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और गाली गलौच करते हुए उसपर वार कर दिया। जिससे परिवादी का हाथ व सिर पर चोट आई। शुक्रवार सुबह परिवादी का दूसरा भाई पूर्णाराम व दो भांजे जो गांव बेनीसर से बेनीसर स्टैंड की ओर आ रहें थे। तो आरोपी ने इन्हें जान से मारने के इरादे से अपनी बोलेरो गाड़ी इनके पीछे लगा दी, तीनों ने बमुश्किल जान बचाई। आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकियां देते हुए उसे व उसके माता पिता, परिवार को तंग परेशान करता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।