Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2024। शिक्षा विभाग के स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान भारती निकेतन स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले भर के आज तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन के पहलवानों ने इस बार जिला स्तरीय स्कूली फ्री स्टाईल कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती एवं जूडो में 25 गोल्ड सहित 43 पदक जीते है। विद्यालय में वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदरसिंह तंवर, एनआईएस जूडो कोच नितिनसिंह तंवर एवं शारीरिक शिक्षक सचिन जांगिड़ ने विद्यालय में पहलवानी के लायक खिलाड़ियों को छांटा एवं तराशते हुए जिले के श्रेष्ठ पहलवान बनाए है। पढ़ें खबर विस्तार से।

कुश्ती में 19 गोल्ड सहित 36 मैडल, सभी खिलाड़ी खेलेगें राज्य स्तर पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुश्ती की अलख जगाने वाले वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदरसिंह ने बताया कि जिला स्तरीय फ्री स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग 14 वर्ष आयुवर्ग छात्र में 62 किलो में दिग्विजयसिंह, 75 किलो में हरिओम मंडा, 14 वर्ष आयु वर्ग छात्रा में 42 किलो में अम्बिका गोदारा, 54 किलो में दमंयति, 58 किलो में हिमानी सारण, 62 किलो में पूजा जाखड़ ने गोल्ड मैडल प्राप्त किए है। जूनियर कैटेगरी में 17 वर्षीय छात्र के 48 किलो में हरिनाथ, 65 किलो में रूपचंद ने, 17 वर्षीय छात्रा में 65 राधा स्वामी ने गोल्ड मैडल, सीनियर कैटेगरी 19 वर्ष आयुवर्ग में 61 किलो में सुरेन्द्र सिद्ध, 65 किलो दिनेश सारण, 74 किलो में पंकज कस्वां, 79 किलो में भरत ओझा, 125 किलो में राहुल शर्मा ने, छात्रा वर्ग में 55 किलो में ललिता सिद्ध ने स्वर्णपदक प्राप्त किए है। इसी प्रकार ग्रीको रोमन कुश्ती की जूनियर कैटेगरी में 55 किलो में पवन चाहर ने 60 किलो में सुभाषचंद्र गोदारा ने स्वर्णपदक प्राप्त किए है। जिला स्तर पर विजेता रहने वाले इन सभी 19 पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये 19 पहलवान अब बीकानेर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेगें। इनके साथ ही 11 पहलवानों ने सिल्वर, 6 पहलवानों ने कांस्य पदक भी जीते है।

जूडो में 6 गोल्ड एवं 1 सिल्वर मैडल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन के युवा खिलाड़ियों ने शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भी जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। एनआईएस से मान्यता प्राप्त जूडो कोच नितिनसिंह तंवर ने बताया कि 68वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भारती निकेतन के युवा खिलाड़ियों ने छह गोल्ड एवं एक सिल्वर प्राप्त किया है। जूडो के सीनियर कैटेगरी 17 वर्ष आयुवर्ग में 90 किलो से कम में कंवर पाल सिंह, 90 किलो से अधिक में भैराराम ने, स्वर्ण एवं 81 किलो से कम में धीरज मीणा ने रजत पदक प्राप्त किया है। जूनियर केटैगरी 19 वर्ष आयुवर्ग में 60 किलो से कम में रोहित चौधरी ने, 81 किलो से कम में भरत जाट ने, 90 किलो से कम में लक्ष्य सिद्ध ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए है। इसी प्रकार सब जूनियर कैटेगरी में 14 वर्ष आयुवर्ग में 50 किलो से अधिक में प्रीतम सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 6 खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की टीम में भाग लेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन के पहलवानों ने तोड़े रिकॉर्ड, खेलेंगे राज्य स्तर पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में विजेता बच्चों का स्वागत किया गया।