Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कस्बे के ब्राइट फ्यूचर उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए फाइनल जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गांव भोजास में आयोजित प्रतियोगिता में ब्राइट फ्यूचर स्कूल के खिलाड़ियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के समापन सम्मान समारोह में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा, सरपंच पार्वती गोदारा सरपंच, पूर्व प्रधानाचार्य कमलनयन शुक्ला, जैसलसर स्कूल के प्रधानाचार्य देवीसिंह राजपुरोहित, पवनकुमार सारस्वत ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने मुख्य भामाशाह स्वर्गीय हरजीसिहं परिवार से जगदीश सिंह, डूँगर सिंह, पप्पू सिंह राजपुरोहित सहित हनुमानसिंह, हरिसिंह, रेवंतसिंह, रणजीत सिंह, रमणनाथ और मालाराम जी कस्वां का सम्मान किया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल की प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। भोजास रा. मा. विद्यालय की संस्था प्रधान सुमित्रा गोदारा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम के स्कूल में लौटने पर बच्चों ने जमकर हूटिंग करके खेिलाड़ियों का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राइट फ्यूचर स्कूल के छात्रों ने तहसील स्तरीय प्रतियोगिता जीत ली, प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं।