Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2023। 12वीं कक्षा के बाद अध्ययन हेतु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करना आजकल युवा पीढ़ी का सपना हो बन गया है। और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़े हुए बच्चों के केरियर की सफलताओं की गाथाएं इन सपनों को ओर बड़ा कर रही है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बच्चों का यह सपना पूरा करने का बीड़ा उठाया और पहले ही बैच में शत प्रतिशत सफलता मिली। स्कूल की प्राचार्या पार्वती शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में विद्यालय में 12वीं पास करने के साथ साथ चार बच्चों का केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। इन चारों विद्यार्थियों को दिल्ली में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कालेजों में प्रवेश मिला है। विद्यालय की अंजली भामूं को दिल्ली की मिरांडा कालेज में, आनंद लोहिया को शहीद भगतसिंह कालेज में, महेश गोदारा हंसराज कालेज में एवं सरिता नैण को गार्गी कालेज में प्रवेश मिला है। शर्मा ने बताया कि 12वीं के साथ साथ केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने का यह पहला बैच ही था एवं इस बैच की शत प्रतिशत सफलता रही है। अब चालू सत्र के लिए बैच आगामी 15 सितम्बर से शुरू हो रहा है। इस बैच में बच्चों को 12वीं के अध्ययन के साथ साथ प्रवेश परीक्षा की भी विशेष तैयारी करवाई जाएगी। विदित रहे कि इन चारों विद्यार्थियों को 12वीं में भी शानदार अंक प्राप्त हुए थे एवं साथ ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलना कस्बे के लिए गर्व की बात है।