Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-07 at 21.29.05
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2026। आड़सर बास में स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मंगलवार को टॉपर्स के साथ रथों पर रैली निकाली गई। रैली में स्कूल के उत्साही विद्यार्थियों ने जमकर रंग उड़ाए और स्कूल में गुब्बारे उड़ाए गए। रैली से पहले स्कूल प्रांगण में 10वीं व 12वीं बोर्ड के टॉपर्स का फुलमाला व साफा पहना कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने बताया कि स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। तहसील स्तर पर लगातार तीन टॉपर्स स्कूल ने ही दिए है। जिनमें प्रथम स्थान वंशिका करवा (98.50%) ने, द्वितीय स्थान चाहत माली (98.33%) ने तथा प्रिया चौधरी (98.17%) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शर्मा ने बताया कि इसी सत्र में कक्षा 12वीं के कॉमर्स संकाय में मोहित शर्मा ने तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों कक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का साफ़ा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया।
प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शर्मा ने बताया कि 2026-27 के लिए नई शिक्षा नीति के तहत साप्ताहिक व वार्षिक कार्ययोजना बनाई गई है। वहीं प्रशिक्षित स्टाफ के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूपरेखा बनाकर कार्य शुरू कर दिया गया है। शर्मा ने बताया कि प्ले से लेकर 12वीं तक स्कूल में शिक्षण के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों का वर्ष भर अनेक आयोजन किए जाते है।