Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। खाजूवाला बीकानेर जिले का अभिन्न हिस्सा है और इसे तोड़ कर नए जिले के नाम पर बीकानेर को खंडित करना असहनीय है। यही बात कहते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक कार्यकर्ता सोमवार को खाजूवाला के निवासियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में शामिल हुए। खाजूवाला को अनुपगढ़ जिले के अधीन देने के बजाए बीकानेर में ही यथावत रखने की मांग पर खाजूवाला के निवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किए जा रहे आंदोलन के दौरान खाजूवाला के सक्रिय युवाओं ने जिले भर की सहयोग यात्रा निकाली है। यह यात्रा सोमवार सुबह खाजूवाला से रवाना हुई थी एवं छतरगढ़, सत्तासर, लूणकरणसर, कालू होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंची एवं पूरे रास्ते में जिले भर के लोगों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। यात्रा में करीब 25 मोटरसाईकिलों पर खाजूवाला के निवासी भारत माता के जयकारे लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं राजनैतिक कारणों से सरकार द्वारा गलत निर्णय होने की बात कहते हुए सरकार पर दबाव बनाने में मदद मांगी। श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों ने इन यात्रियों पर पुष्पवर्षा की एवं फूलों की माला से उनका स्वागत किया एवं आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर विहिप मंत्री संतोष बोहरा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, नगर अध्यक्ष अशोक बैद, भाजयूमो के भवानी तावणियां, महेन्द्र राजपूत, भाजपा के महेश राजोतिया, सामाजिक कार्यकर्ता भैराराम डूड़ी, कैलाश पालीवाल, सुरेन्द्र चूरा, अमित पारीक, दीपक हिंदू, विनोद भादानी, मूलचंद पालीवाल, भैरूंदान सोनी, भवानी सिंह, सहीराम मेघवाल, अमरसिंह सहित बड़ी संख्या में यूवा मौजूद रहे। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं खाजूवाला के प्रवासी गणेशसिंह राजपुरोहित ने आभार जताया और इसके बाद यात्रा नापासर के लिए रवाना हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला से आए यात्रियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला से आंदोलन में सहयोग मांगने आए युवाओं का किया पुष्पवर्षा कर अभिनंदन।