Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
टेनिस बॉल क्रिकेट ट्रायल में खेले लड़के और लड़कियां, 12-12 खिलाड़ियों का हुआ चयन।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2022। दशहरा मैदान पर आज बॉल फेंकती व बेट से शॉट लगाती युवतियां नजर आई। जो क्षेत्र में धीरे ही सही पर बदलती तस्वीर को दर्शा रही थी। ये युवतियां टेनिस बॉल क्रिकेट ट्रायल में राज्य स्तर पर खेलने के लिए जिला टीम में स्थान बनाने के लिए आयोजिय ट्रायल में भाग लेने आई थी। यहां कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया जिनमे से 12 युवतियों का चयन किया गया। अब ये अभ्यास के दौरान फाइनल टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रयास करेगी व आगे राज्य स्तर पर करौली खेलने जाएगी। इसी प्रकार यहां अंडर 17 बालक वर्ग में 60 से अधिक किशोरों ने भाग लिया। तथा 12 किशोरों का चयन किया गया और इनमें से फाइनल टीम का चयन होगा। ये दोनों टीमें आगामी जुलाई में करौली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ की खेल प्रतिभाओं को मिले मौका, बढें आगे-भाटी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व क्षेत्र के प्रगतिशील कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने ट्रायल में सभी प्रतिभागियों व उनके साथ आए अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को खेलने व आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के अंक भी सरकारी नौकरियों में जुड़ते है। भाटी ने कहा कि क्षेत्र में कई गांवो के बालक व बालिकाएं खेल क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहें है और इस से प्ररेणा लेकर अन्य अभिभावक भी अपने बच्चों को पूरा मौका देवें। इस दौरान एसोसिएशन के जिला सचिव रोशन अली छिंपा ने ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें कड़ी मेहनत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। इस आयोजन में मोहन पूनिया, आसिफ खोखर, महेश भाटी, आशा सुथार, प्रियंका लेघा सहित युवाओं ने व्यवस्थाएं संभाली। बता देवें कि राजस्थान सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अन्य खेलों के साथ-साथ टेनिस बॉल क्रिकेट को भी “खेलो इंडिया” में जगह दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशहरा मैदान में ट्रायल में भाग लेने 100 से अधिक बालक बालिकाएं मैदान पर पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।