Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
t3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2022। क्षेत्र के गांव धर्मास के निवासी एक युवक को एक स्कूल संचालक से उधारी का तकादा करना उस समय महंगा पड़ गया जब स्कूल संचालक ने स्कूल की घंटी बजाने वाले लोहे के डंडे से उसे पीट दिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि धर्मास निवासी युवक श्रवणराम मेघवाल, नौसरिया कैम्प स्थित एक निजी स्कूल के संचालक अर्जुनराम जाट में उधारी मांगता है। वह शुक्रवार को उधारी का तकादा करने स्कूल में गया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। श्रवणराम ने बताया कि स्कूल का गेट भी उसके द्वारा ही बनाया हुआ है जिसका अभी तक गेट की राशि बकाया होने की बात कहते हुए पैसे मांगें तो अर्जुनराम ने लोहे के डंडे से उसे पीट दिया। इस संबध में पुलिस ने श्रवणराम मेघवाल की परिवाद पर अर्जुनराम जाट के खिलाफ एससी, एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेगें।