Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर में राजनीतिक वर्चस्व को साबित करने की होड़ में कई नेता जबरदस्त रूप से चुनाव मैदान में अपने राजनीतिक पैंतरे आजमा रहें है और शहर का हर मतदाता अनमोल हो गया है। शहर में दलीय सीमा पर रिश्ते, संबंध, जाति भारी पड़ते दिख रहें है व अंतिम दिन आज बड़े नेता भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहें है। गलियों में प्रचार मंगलवार शाम थम गया है और पार्टियों की गला घोंट कमेटियां सक्रिय हो गई है जो प्रति वोट को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी है। सभी प्रत्याशियों ने अपने वार्डों से बाहर रहने वाले सभी प्रवासियों को मतदान करने के लिए बुला लिया है और ये प्रवासी नागरिक भी इस चुनाव में जम कर भाग ले रहें है। मंगलवार पूरी रात पार्टियों के कार्यकर्ता कौन किसके घर जा रहा है और कहां से वोट ला रहा है पर नजर रखें हुए है। किसी से बात मनवाने के लिए आस पास के रिश्तेदारों से जैक भी लगवाएं जा रहें है वहीं सभी 40 वार्डों के एक एक घर में रिश्ते, संबंध, जाति का प्रयोग किया जा रहा है। कहीं कहीं दलीय भ्रम टूटेंगे और पार्टियों के कार्यकर्ता भी संबंधों के आगे झुकते नजर आ रहें है। भाजपा, कांग्रेस, माकपा, विकास मंच के साथ निर्दलीय व रालोपा ने भी प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और एक एक मतदाता से चार चार बार वोट मांगा जा रहा है। कहीं तो एक ही घर में प्रत्याशी पहुंच रहें है और बाबोसा से एक प्रत्याशी व बड़ीयासा से मोहल्ले के दूसरे प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील भी की जा रही है। बता देवें सट्टा बाजार भी पहली बार संभवत श्रीडूंगरगढ चुनाव में एक राय नहीं हो पा रहा है और हर दिन भाव बदले जा रहें है।