Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। बीकानेर जिले के सभी नाको पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी जिससे बाहर से आने जाने पर निगरानी रखी जा सकें। कोरोना के फैलते प्रभाव को रोकने के लिए सोमवार सुबह 5 बजे से जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने तैनाती के आदेश दे दिए है। चंद्रा ने जिले में प्रवेश पर कितासर बोर्डर, महाजन बोर्डर, नोखा बोर्डर, छतरगढ़ बोर्डर पर पुलिस की तैनाती के आदेश जारी किए है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी को आने जाने नहीं दिया जाएगा। शिवराण ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में कितासर बोर्डर पर सुबह 6 बजे से हेड कांस्टेबल आवड़दान के नेतृत्व में रामेश्वरलाल, राजेन्द्र, बलराम की टीम शाम 4 बजे तक तैनात रहेगी। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश के नेतृत्व में अशोक सिंह, त्रिलोकराम, भेराराम की टीम तैनात होगी। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार के नेतृत्व में कालूसिंह, महावीर, माणकचंद की टीम निगरानी करेगी।