Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2021। लिखमादेसर में राजकीय खेल मैदान पर महंत भंवरनाथ सहित प्रधान पति केसराराम गोदारा ने श्रीहंसोजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान गोदारा ने बेट से बॉल को शॉट लगाया व खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने की प्ररेणा दी। गोदारा के साथ सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामप्रताप भूकल, पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा ने मंच साझा किया व युवा खिलाड़ियों को दम खम लगाकर खेलने और हार जीत को सद्भाव से लेने की बात कही। इस दौरान मुकननाथ ने ग्राम पंचायत लिखमादेसर में 60 लाख के विकास कार्यों हेतु राशि आवंटन करने पर प्रधान पति केसराराम गोदारा का आभार जताया। इस दौरान देवाराम, ऊंकाराराम, रामेश्वर, भंवराराम, नानुराम जाट, रामकरण नाथ, रामप्रताप, मांगीलाल पारीक, अशोक पारीक, फुसनाथ महिया, ओमनाथ सिद्ध, ओमनाथ कलवानियां, पूर्णनाथ, पन्नानाथ, पुरखनाथ, पीथाराम, सीताराम, सुरजाराम, श्रीराम मेघवाल, परमाराम, किसनाराम, चुन्नाराम, पुरखाराम नायक, राजेश मंडा, राधेश्याम सिद्ध, राकेश पारीक सहित ग्रामीण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के आयोजक भूंकल क्रिकेट क्लब की ओर से हेमराज ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
उद्घाटन मैच में ठुकरियासर की टीम ने हार का सामना किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन मैच लाछड़सर व ठुकरियासर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें लाछड़सर ने ठुकरियासर को 10  विकेट से हरा कर मैच जीत लिया। आयोजकों ने बताया कि 15 टीमों का रजिस्ट्रेशन हो गया है तथा ओर भी टीमें भाग लेने आ रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना से खेलने की बात कही।