Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2026। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में रविवार को आयोजित लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दानदाताओं ने विभिन्न घोषणाएं की। इस दौरान बाडेला सरपंच हेमाराम खिलेरी ने 4.71 लाख रुपये की लागत से कोचिंग कक्ष निर्माण की घोषणा की। वहीं किशन नैण रिड़ी ने 11 हजार रुपये का नगद सहयोग प्रदान किया। पूर्व प्रधान दुलाराम भाम्भू एवं सुगनाराम भाम्भू मोमासर की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा पूर्व घोषित 1.01-1.01 लाख रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की गई। समारोह में मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने दानदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति मौजूद रही। समारोह का संयोजन सुशील सेरड़िया ने किया, जबकि छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।