Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रबंधन के लिए टाइम्स के पाठक और हमारे क्षेत्रवासी सर्वोच्च है। टाइम्स द्वारा लगातार पाठकों को सर्मपित प्रयासों की श्रृंखला में इस “दीपोत्सव पर्व” पर “आरती संग्रह” पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक में प्रमुख देवी देवताओं की आरतियों के साथ-साथ दीपोत्सव से जुड़ी समस्त उपयोगी जानकारियों का संकलन किया गया है। दीप पर्व पर पूजन की विधि, आवश्यक तैयारी, पूजन मंत्र, पूजन के तरीके के बारे में प्रचलित तथ्यों को शामिल किया गया है। पुस्तक में गणेशजी, लक्ष्मीजी, हनुमानजी, सरस्वतीजी, शिवजी, रामचंद्रजी, अम्बे मां, काली मां, झूलेलालजी, तेजाजी, बिग्गाजी, खाटू श्याम जी, रामदेवजी, करणी माता, भैंरूजी सहित 18 देवी देवताओं की आरतियां शामिल है। कुल 32 पेज की 125 जीएसएम ग्लैज पेपर पर प्रकाशित इस पुस्तक के प्रकाशन में टीएन ज्वैलर्स, जियो मार्ट डिजिटल, बृजलाल तावणियां, अनिल जोशी, गौरीशंकर सारस्वत, प्रिंस ई-मोर्टस, गणपति पूजन भंडार, टैक्निकल दोस्त इंडिया, पूर्णांची, लैंग्वैज ट्री, लक्ष्य ई-मोर्टस, सिद्धि विनायक स्टोर, द्वारिका हैंडलूम, श्रीजी हैंडलूम, गणपति मोबाईल हाऊस, मंदिर श्रीपूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट, बालाजी एसोसिएटस, राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर, संतोष साड़ी सेंटर, चोखी यात्रा डोटकोम, वर्धमान लैबोरेट्री, गोपाल होटल, करणी लॉ कंसल्टेंसी, श्री वाहन बीमा केन्द्र, गोपालदास स्वामी स्वीटस, डीके ट्रेडिंग कम्पनी, संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ, राजधानी इंटरप्राईजेज, जसकरण-रमेश कुमार-जितेश कुमार लूणियां सहयोगी बने है। पुस्तक के संकलन कर्ता गोविंद सारस्वत ने बताया कि आरती संग्रह की कुल 7000 प्रतियों का प्रकाशन करवाया गया है तथा इस पुस्तक को सोमवार सुबह से वितरित करना प्रारंभ कर दिया गया है। सोमवार को क्षेत्र के सभी प्रमुख अखबारों के साथ नि:शुल्क वितरित करवाई गई है। तथा टाइम्स टीम द्वारा कस्बे के सभी बाजारों में भी प्रत्येक दुकान तक इसे नि:शुल्क पहुंचाया जा रहा है। आप भी नि:शुल्क पुस्तक आरती संग्रह प्राप्त करना चाहे तो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के टीएम प्लाजा में स्थित मुख्य कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।