Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आम जनजीवन कड़ाके की ठंड में ठिठुर गया है। पहाड़ो से आ रही ठंड ने पूरे राजस्थान को तेज ठंड की चपेट में ले लिया है। नागरिकों की दिनचर्या पर ठंड का व्यापक असर नजर आ रहा है। गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार लगातार तीन दिन से कोहरा होने के कारण नागरिकों को कोल्ड डे का असर नजर आ रहा है। बीकानेर में बीती रात तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है और गत तीन दिन से ठंड का एहसास बढ़ गया है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर और चुरू सहित कई जिले तीन दिन से कोहरे की चपेट में है। श्रीडूंगरगढ़ में रात ठंडी हवा प्रारंभ हो गई और आज सुबह कोहरा छाया होने के साथ ओस की बूंदे बरसती सी प्रतीत हुई। जिससे ठंड ने लोगों को घेर लिया है। सुबह देर तक गलियां सूनसान रही व बाजार भी देर से खुलने लगे है। सुबह अंचल में जगह जगह अलाव जलते नजर आए और लोग इस ठंड से बचने का उपाय खोजते हुए आग तपते नजर आए है। क्षेत्र में कोहरे से बनने वाली नमी से रबी की फसलों को फायदा होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में सुनील थदानी ने जलाई आग तो गौवंश भी गर्माहट के लिए आया तप के पास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल में छाया कोहरा रबी की फसलों को देगा फायदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव से शहर तक ठंड का कोहरा, सुनसान हुई गलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में छाया है कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में जलाई आग, बाजार पहुंचे व्यापारियों ने सेकें हाथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारण में अलाव तपते लोग।