Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सघन बस्ती कालू बास में एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी हो गई और मालिक ने थाने पहुंच कर पुलिस से बोलेरो बरामद करवाने की गुहार लगाई की है। 35 वर्षीय भंवरलाल जांगिड़ निवासी जसनगर, मेड़तासिटी नागौर ने थानाधिकारी को बताया कि वह कालू बास में गिरधारीलाल झंवर के मकान में किराए पर रहता है। उसने अपनी बोलेरा गाड़ी जिसके नम्बर आरजे 21 जीबी 2844 है को अपने घर के बाहर खड़ी करके रात को घर में सो गया। मध्यरात्रि बाद करीब 2 बजे पानी पीने उठा तो गाड़ी बाहर नहीं थीवट मालिक हक्का बक्का रह गया और मालिक ने गाड़ी की इधर उधर तलाश की नहीं मिलने पर थाने की ओर दौड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल के सुपुर्द कर दी है।