Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। हाइवे पर तेज स्पीड में दौड़ती एक बोलेरो के सामने अचानक गाय आ जाने से बोलेरो पलट गई। हेमासर स्टैंड के निकट देर रात हुए हादसे में बीकानेर की ओर जा रही बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई परंतु गनीमत रही बोलेरो सवार सभी सुरक्षित रहें। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। वहीं अलसुबह लखासर से 2 किलोमीटर आगे एक और हादसा हो गया। इसमें एक ग्रॉसरी सामान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक बीकानेर से हरियाणा जा रहा था और गनीमत रही चालक व परिचालक चोटिल नहीं हुए है। हाइवे अथॉरिटी के रूट इंचार्ज संदीप यादव मौके पर पहुंचे और दोनों ही वाहनों को हाइवे से हटवा कर सड़क को सुचारू करवाया है।