Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसबंर 2023। ओवर स्पीड में एक बोलेरो दीवार तोड़कर पंप हाऊस में घुस गई और दो जने चोटिल हो गए। गांव बाना में बस स्टैंड पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक बोलेरो तेज गति के कारण वाटर पंप हाऊस की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की गति तेज होने एवं सामने से दूसरे वाहन की लाईटें आने के कारण सड़क पर डिवाईडर के रूप में रखे हुए मिट्टी के भरे हुए ड्रम उसे दिखाई नहीं दिए एवं एकदम से नजदीक आने के बाद गाड़ी को ड्रम से टकराने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई एवं पास में बने जलदाय विभाग के पंप हाऊस की दिवार में घुस गई। मौके पर पास में ही विद्युत ट्रांसफारमर भी था लेकिन गनिमत रही कि गाड़ी उससे नहीं टकराई व बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त सूचना के अनुसार गाड़ी में आलसर निवासी दो जनें सवार थे एवं अपने रिश्तेदारी में निजी काम के लिए लिखमीसर उतरादा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं घायलों को संभाला। दोनो घायलों को हल्की चोटें आई है। शनिवार सुबह लोरिंग मशीन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोरिंग मशीन से निकाला गया गाड़ी को।