Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितम्बर 2026। शनिवार सुबह करीब 8-9 बजे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बिग्गाबास में स्थित सेठ टोडरमल बल्देवा के कुंए में कुद गया एवं परिजनों को पता चलने पर सुबह 10 बजे पुलिस एवं नगरपालिका को सूचना दी गई। दोपहर 3 बजे तक किसी प्रकार का रेस्क्यु अभियान शुरू नहीं हुआ तो टाइम्स में प्रशासन के इस अमानवीय रैवेए की खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद उपखण्ड़ प्रशासन भी हरकत में आया एवं उपखण्ड़ अधिकारी झंवरलाल मित्तल, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने मामले में हस्तक्षेप किया। टाइम्स में खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन के हरकत में आने के बाद पालिका प्रशासन ने संसाधन जुटाए एवं दोपहर करीब 3.20 पर रेस्क्यु अभियान शुरू किया गया। कुंए में डाले गए कैमरे में शव के करीब 30 फीट पानी में डूबे होना नजर आया एवं मौके पर गोताखोर किशननाथ को बुलाया गया। कई देर के प्रयासों के बाद भी शव उपर नहीं आ पाया तो मौके पर ही बुली नाम का उपकरण बनाया गया। इस उपकरण को कुंए में डालने के बाद बड़ी मुश्किल से शव ऊपर आ पाया एवं करीब 3 घंटों के प्रयासों के बाद शव को बाहर निकाल पाए। शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय के मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर एएसआई गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल पुनीत, पालिका एसआई कमल चांवरिया, पालिकाकर्मी धनराज पांडिया, पटवारी सीताराम नाई, एपीजे सोसायटी के आमिर खान, आरिफ चुनगर, बंशी स्वामी व लोरिंगकर्मी सुखराम मीणा सक्रिय रहे। मौके पर जुटी भारी भीड़ को पुलिस ने नियंत्रित किया। मृतक रामलाल माली इसी कुंए को लंबे समय से संभाल रहे थे एवं शनिवार सुबह इसी कुंए में डूबने से उनकी मौत हो गई। देखें मौके का वीडीयो- https://www.facebook.com/share/v/1FdqsGhu65/