Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक आर्मी दौड़ में शामिल होने गया और शुक्रवार शाम को उसका शव लौट कर घर आया तो परिवार स्तब्ध रह गया। अकाल मौत का शिकार हुए नौजवान की मौत से गांव में माहौल गमगीन हो गया। गांव कल्याणसर नया निवासी 22 वर्षीय युवक मुन्नीराम पुत्र मालूराम गोदारा की अचानक मौत हो गई। मृतक की विधवा माँ और बड़ा भाई उसके नौकरी लग जाने की बाट जोह रहे थे। पर होनी को कुछ और ही मंजूर था, आज उसकी मौत से उनका हाल बेहाल हो गया है। मुन्नीराम बीकानेर रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह बीकानेर से ही जोधपुर में आयोजित होने वाली आर्मी दौड़ में शामिल होने 20 अगस्त को ही जोधपुर गया। 21 अगस्त की सुबह बीएसएफ एरिया में आयोजित एसएससी जीडी के पेपर पास युवाओं की फिजिकल परीक्षा में शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नीराम दौड़ पार करने की लाइन से पहले अचानक गिर पड़ा और खड़ा होकर पुन: दौड़ पड़ा। लाइन पार करते ही वह फिर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आर्मी जवानों ने उसे मथुरादास माथुर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को फोन कर सूचना दी। युवक के ताऊ का बेटा भाई रामनिवास गोदारा सहित परिजन मौके पर पहुंचे। मुन्नीराम ने 22 अगस्त की रात करीब पौने तीन बजे दम तोड़ दिया। रामनिवास ने बताया कि मुन्नीराम की सीटी स्कैन, सोनोग्राफी करवाई गई पर उसमें कुछ नहीं आया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया जिससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। रामनिवास ने बताया कि परिजनों को भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं डॉक्टरों ने कार्डियो अटैक का अंदेशा जताया गया। मृतक का शव लेकर परिजन शुक्रवार शाम को गांव पहुंचे व गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 साल का मुन्नीराम अचानक आई मौत का हुआ शिकार, परिवार में माहौल हुआ गमगीन।