Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। कोरोना के दो वर्षों तक कोई फिजिकल परीक्षाएं नहीं होने के बाद आज क्षेत्र में स्थित 31 केंन्द्रो पर सैंकड़ो विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है। आज बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गई है जो 26 अप्रैल तज आयोजित होगी। परीक्षा के पहले ही दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में बीकानेर से उड़न दस्ता आया व जांच की। प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने बताया कि उड़न दस्ते ने सभी कक्षाओं की जांच की व व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। पहला पेपर देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पहला पेपर अंग्रेजी का था जोकि काफी सरल आया था। गांव उदरासर में बोर्ड परीक्षा सेंटर पर पहली बार परीक्षा का आयोजन हुआ है और इससे गांव में प्रसन्नता का माहौल है। यहां ग्राम पंचायत सहित आस पास के छात्र छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। विद्यार्थी सावित्री गोदारा, राधा नाई, रामकरण जाखड़, सुभाष गोदारा, गणपत दास, रामनिवास, रोहित नाई, राधेश्याम पंचारिया परीक्षा सेंटर से प्रसन्न होकर आए व बताया कि पेपर आसान आया है और अच्छे नम्बरों से पास होने की उम्मीद है। सरपंच किसनाराम गोदारा, दुलदास स्वामी, धुड़ाराम गोदारा, श्यामलाल सहित परिजनों व ग्रामीणों ने गांव में सेंटर प्रारंभ होने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने बताया पेपर आसान आया और विद्यार्थी अच्छे नम्बरों से पास हो सकेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में सेंटर पर पहली बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिभावकों व ग्रामीणों ने प्रसन्नता प्रकट की।