Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2023। कई दशकों से मध्यवर्गीय परिवारों में या ग्रामीण इलाकों में कॉमर्स विषय को केवल लड़कों के लिए उपयोगी विषय माना जाता रहा है। परंतु अब क्षेत्र की बेटियां अपनी लगन व मेहनत से इस विषय में भी बेटों का वर्चस्व तोड़कर अपने परिवार का गौरव बढ़ा रही है। आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने बी. कॉम. तृतीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है और श्रीडूंगरगढ़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थान बेटियों ने हासिल किया है। मुस्कान पुत्री अंजनी कुमार डागा ने कुल 1800 में से 1509 अंक के साथ 83.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र में अव्वल रही है। वहीं गौरी पुत्री सुशील कुमार आसोपा ने 1800 में से 1339 अंकों के साथ 74.38 प्रतिशत हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और दिव्या पुत्र रामावतार ओझा ने 1800 में से 1323 अंकों के साथ 73.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि प्रथम तीनों स्थान पर रही छात्राएं भारती निकेतन महाविद्यालय की है। महाविद्यालय परिसर में उत्साह व जोश का माहौल है व स्टाफ व संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने युवतियों को बधाई दी है। स्वामी ने बताया कि सीकर की टक्कर की टिचिंग फैक्लटी संस्थान की विशेषता है और इसी कारण बच्चे अव्वल स्थान प्राप्त करते है।