Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2023। हाइवे पर कितासर के पास भीषण हादसा हुआ है जिसमें एक बस व कार आमने सामने टकरा गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार पांच जने ने गम्भीर हालत में घायल है। बस बीकानेर से नीम का थाना जा रही थी व कार बीकानेर की तरफ आ रही थी। हादसा कितासर मैन स्टैंड के पास ही हुआ है व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार में फंसी सवारियों को बमुश्किल से निकाला गया है व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार अस्पताल में मदद के लिए तत्पर नजर आए व गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। दो जनों की मौत मौके पर ही हो जाने की बात ग्रामीण बता रहें है। बस में भी कई सवारियों के चोटिल होने की सूचना है। अस्पताल में मेडिकल टीम अलर्ट है। आगे की पूरी जानकारी के लिए जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।