Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2024। रक्तदाताओं का उत्साह उमड़ा और तीन रक्तसंग्रहण दलों ने अपनी क्षमता का पूरा रक्त संग्रहण किया। मौका था श्रीडूंगरगढ़ में जामा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का। यहां पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम, बीकाणा ब्लड बैंक व जनसेवा ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। ऐतिहासिक रूप से शिविर में 588 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इनमें पीबीएम की टीम की क्षमता के अनुसार सर्वाधिक 351 यूनिट ब्लड संग्रहण किया। टीम के कुलदीप मेहरा ने जरूरतमंदों के प्राण बचाने में सहयोगी बनने के लिए मुस्लिम समाज का आभार जताया। बीकाणा ब्ल्ड बैंक की टीम ने 149 यूनिट रक्त संग्रहण किया वहीं जनसेवा ब्ल्ड सेंटर ने 88 यूनिट रक्त संग्रहण किया है। शिविर तय समय से करीब साढ़े तीन घंटे अतिरिक्त चला। शिविर में युवा शक्ति के साथ महिला शक्ति ने भी रक्तदान कर अपना सेवा दायित्व निभाया। बता देवें लगातार इस दूसरे विशाल शिविर का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल वेलफेयर ट्रस्ट एवं ईमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने दिनभर बढ़चढ़ रक्तदान करने के साथ अपनी सेवाएं व सहयोग भी दिया। मौलाना फजले हक ने इंसानियत के लिए किए गया ये आयोजन रब की नजरों में सबसे उपयोगी बताते हुए दोनों संस्थाओं सहित समाज के सभी सहयोगियों व स्वयंसेवियों का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजिज लोगों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान के दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, सीओ निकेत पारीक, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, कांग्रेस के नेता हरिराम बाना, विमल भाटी, केसराराम गोदारा, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, आपणो गांव सेवा समिति के मनोज डागा, शूरवीर मोदी, आशीष जाड़ीवाल, सोनू नाई, हेतराम जाखड़, पार्षद भरत सुथार, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, समाज सेवी सलीम बेहलिया पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं – विधायक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. एपीजे अब्दुल वेलफेयर ट्रस्ट एवं ईमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विधायक ताराचंद सारस्वत ने पहुंच कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। विधायक ने रक्तदान को सच्ची समाज सेवा बताते हुए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को साधुवाद देते हुए कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि इसे किसी फैक्ट्री में बनाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष रोशन अली, सचिव आमिर ख़ान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में उमड़े रक्तदाता, 588 यूनिट रक्त संग्रहण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों सोसायटी के सेवादारों सहित अनेक युवा रहें सेवा में सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने रक्तदाताओं का बढाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार पहुंचे रक्तदान शिविर में, बढाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौलाना फजले हक ने भी किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम टीम के डॉक्टर कुलदीप मेहरा ने जताया दोनों सोसायटी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिन भर रक्तदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, उत्साही रक्तदाताओं ने दिया 588 यूनिट रक्त।