Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2021। 27 सितम्बर को शहीद भगतसिंह की जयंती है एवं इस उपलक्ष्य में उनके सम्मान में रविवा को क्षेत्र के रक्तदानी आगे आए और एसएफआई के बैनर तले उत्साह के साथ रक्तदान किया। शहीद भगतसिंह की 114वीं जयंती के किसान सभा कार्यालय में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उदघाटन विधायक गिरधारी महिया, माकपा तहसील सचिव मोहनलाल भादू, एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, कामरेड अशोक शर्मा द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर विधायक महिया ने विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ राजनीतिक चेतना का विकास का होना जरूरी बताया एवं भगतसिंह की तरह प्रगतिशील वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम ने रक्त संग्रहण किया एवं 80 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर के दौरान एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष महिपाल सारस्वत, सरपँच सुनील मलिक, आडसर सरपँच शिवलाल जोशी, दलित नेता राजेन्द्र बापेउ, प्रकाश गांधी, प्रह्लाद भामू, भँवरलाल सारण, सहीराम भुंवाल, रोहिताश सारण, चुन्नीलाल टाडा, भँवरलाल प्रजापत, हरि सिखवाल, सोम शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें एवं सेवा व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान क्षेत्र में रक्तदान की प्रेरक संस्था नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी ने क्षेत्र में बढ़ रही रक्तदान के लिए जागरूकता के लिए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। विदित रहे कि क्षेत्र में गत 40 दिनों में सात से अधिक कैम्पों में हजारों युनिट रक्तदान किया गया हैै एवं पूरे जिले में सर्वाधिक रक्तदाता तहसील के रूप में श्रीडूंगरगढ़ का सम्मान बढा है।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। शिविर में रक्तदानियों का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर का उदघाटन करते कामरेड नेता।