Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। दिवंगत मुकेश गंगपारिया की प्रथम पुण्य तिथि पर आज प्रजापति भवन में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा व रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नेता व युवा पहुंच रहें है। 9 बजे प्रारंभ हुए इस शिविर में शाम 5 तक रक्तदान संग्रहण किया जाएगा। शिविर श्रद्धांजलि सभा के साथ प्रारंभ हुआ और दिवंगत को पुष्पांजलि दी गयी। रमेश बासनीवाल ने मुकेश गंगपारिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उनकी असमय मृत्यु को समाज सेवा क्षेत्र में क्षति बताई। सरदारशहर रोड बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन के सदस्यों ने व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने, विश्व हिंदू परिषद, लॉयन्य क्लब, नागरिक विकास परिषद, अणुव्रत समिति के प्रतिनिधियों ने गंगपारिया को पुष्पाजंलि अर्पित की। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, यूथ कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, लकेश चौधरी ने श्रद्धाजंलि देते हुए युवाओं से रक्तदान की अपील की। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने गंगपारिया परिवार को सांत्वना देते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन को मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान बताया। परिवार सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्वंयसेवक शिविर में व्यवस्थाएं संभाल रहें है। शिविर में पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम द्वारा सेवाएं दी जा रही है और बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंच रहें है। इस दौरान महावीर प्रसाद अड़ावलिया, पार्षद रामसिंह, रजत आसोपा, कैलाश प्रजापत, श्याम जोशी, श्याम जोशी, श्याम सारस्वत, विशाल सैनी, अशोक गुर्जर, चांदरतन प्रजापत, चादंरतन प्रजापत, उमाशंकर प्रजापत, देवकिशन प्रजापत, किशोरीलाल प्रजापत, प्रदीप माली, रमेश सारस्वत, सांवरमल गुरावा, विक्की प्रजापत, मूलचंद स्वामी सहित अनेक स्वयंसेवक सेवा कार्य में योगदान दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम के डॉ कुलदीप की टीम कर रही है रक्त संग्रहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने रक्तदान शिविर के आयोजन को बताया मानवता की सेवा में योगदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता तारचंद सारस्वत ने श्रद्धाजंलि देकर किया रक्तवीर को सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन ने दी गंगपारिया को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर में युवा पहुंच रहें है रक्तदान करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने पुष्पाजंलि देकर व्यवस्थाओं में दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम 5 बजे तक होगा रक्तदान का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा पार्षद रामसिंह ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के हरिराम बाना ने दी श्रद्धाजंलि और किया रक्तदाता का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि छैलूसिंह ने किया रक्तदाता का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं को किया जा रहा है सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का गंगपारिया परिवार की ओर से दिया जा रहा है सम्मान पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का बढाया हौसला, अणुव्रति समिति अध्यक्ष ने दिया सम्मान पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता लकेश चौधरी ने रक्तदाता का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं भी बनी रक्तदाता, पाया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के डायरेक्टर विशाल स्वामी ने बढाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक बने युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने किया रक्तदाताओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा पहुंच रहें है शिविर में रक्तदान करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का किया मान, दिया सम्मान पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने दिया रक्तदाता को सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 वर्ष से ऊपर के युवा कर सकते है रक्तदान, पहुंचे अनेक युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिए आगे आए है ये युवा।