Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा संगठन के राष्ट्रीय रक्तदान मिशन कि तहत आगामी 17 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रविवार शाम मालू भवन में साध्वी संगीतश्रीजी व डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में रक्तदान बैनर का विमोचन किया गया। इस दौरान तेयुप सदस्य, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, तेरापंथ किशोर मंडल व कन्या मंडल, अमृतवाणी मंत्री अशोक पारख, महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र, तेरापंथ भवन ऊपरलो श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष बजरंगलाल सेठिया, मंत्री पन्नालाल पुगलिया मौजूद रहें। पुगलिया ने सभी सदस्यों से शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार का आग्रह किया जिससे पीड़ित मानवता की सेवार्थ रक्त संग्रहण अधिक से अधिक हो सकें। परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् भारत सरकार के साथ मिलकर 362 शाखाओं के माध्यम से आगामी 17 सितंबर 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत विश्वव्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन करने जा रही है। शिविर प्रभारी ईश्वरचन्द चौरड़िया ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजन तेरापंथ भवन (ऊपरलो) में किया जाएगा।