Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
9f7fb5e4a77df173f1ac8680e323f07a
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज द्वारा देश भर में विभिन्न आयोजन किए जाएगें और इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ के माहेश्वरी समाज द्वारा भी महेश पूजन, सहभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि किए जाएगें। लेकिन इन सब से अलग माहेश्वरी समाज के युवाओं द्वारा नई पहल करते हुए महेश नवमी के उपलक्ष्य में 9 जून को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश भवन बिग्गाबास में आयोजित स्थानीय इकाई की बैठक में लिया गया। संगठन के मंत्री ऋषभ कुमार सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन कालूबास के माहेश्वरी भवन में होगा एवं रक्त संग्रहण बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर में रक्तदान के इच्छुक लोगों का पूर्व पंजीयन भी शुरू कर दिया गया है। बैठक में जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष संजय करनाणी एवं श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा अध्यक्ष कन्हैयालाल सोमाणी ने युवाओं को समाजहित में सक्रिय होने की प्रेरणा दी।