Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। स्वयं का पालन पोषण तो संसार में सभी जीव करते है लेकिन मानवता का परिचय यही है कि दूसरें मानव सहित सम्पूर्ण सृष्टि जगत की सेवा में अपना पुरूषार्थ लगाया जाए। नागरिक विकास परिषद के सेवा कार्य श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों का सामूहिक रूप से परसेवा पुरूषार्थ का ही परिणाम है। कस्बे में सेवा के कार्यों को लगातार गति देने के लिए संस्था परिवार साधुवाद की पात्र है। ये विचार भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने शनिवार का संस्था प्रांगण में दिवंगत रामेश्वरलाल-पानादेवी जोशी की स्मृति में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए। सारस्वत ने संस्था सहित शिविर आयोजन के सहयोगी जयकिशन बाबूलाल जोशी परिवार को भी धन्यवाद का पात्र बताया एवं अपने पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान का आयोजन कर रक्त की कमी से दम तोड़ने वाले सैंकडों लोगों की जिंदगी बचाने का कार्य करने की बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया ने 80 के दशक से लेकर अब तक नागरिक विकास परिषद द्वारा किए जा रहे लगातार सेवा कार्यों को याद करते हुए संस्था कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव का कार्यकर्ता बताया। इस मौके पर संस्था मंत्री विजयराज सेवग ने संस्था गतिविधियों के बारे में जानकारियां दी। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी ने की एवं जयकिशन जोशी ने सभी का स्वागत किया। भारत माता पूजन से प्रांरम्भ हुए इस कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट रणवीरसिंह खींची ने किया एवं इस दौरान भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध, शिवकुमार स्वामी, रामगोपाल सुथार, हरिकिशन बाहेती, मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुंसाई, महेश राजोतिया, मांगीलाल राठी, रामकिशन दर्जी, हेमनाथ जाखड़, रमेश मूंधड़ा, तोलाराम मारू, तोलाराम कुकणा, सुधीर स्वामी, नंदू नाई, मंगलचंद कंडारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।