Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
इस युवक ने 27 की उम्र में 28 बार रक्तदान कर कायम की मिसाल, जाने पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2021। रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां दूर करने के लिए और मानव सेवा का अपनाप्रण निभाने के लिए 27 वर्ष के युवा रामप्रताप भाटी ने 28 बार रक्तदान कर कई जीवन बचाएं है। आस पास के किसी अस्पताल में रक्त की आवश्यकता होने पर भाटी तुरन्त पहुंचते है व रक्तदान कर जीवनदान करते है और इनकी जिले भर में सराहना हो रही है। लूणकरणसर के गांव नाथवाना निवासी भाटी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के युवा रक्तदान के प्रति जागरूक होवें और किसी मानव जीवन को बचाने के पुण्य के भागी बने। मानव सेवा व समाजसेवा में अग्रणी रामप्रताप भाटी को कई मंचों पर सम्मानित किया गया है। बीकानेर जिले में युवाओं के लिए प्रेरणा बने भाटी ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन का लक्ष्य है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाथवाना के 27 वर्षीय रामप्रताप भाटी ने 28 बार रक्तदान किया है।