Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। रास्ता रोककर मारपीट कर हजारों की नगदी छीन लेने के आरोप में माँ बेटों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थाने में कल्याणसर पुराना निवासी 35 वर्षीय मुन्नीराम पुत्र बीरबलराम जाट ने लिखमीसर दिखणादा निवासी अमराराम जाट की पत्नी नथी देवी व उनके तीन बेटे सांवरमल, प्रह्लाद व परमेश्वर सहित चार पांच अन्य जनों के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 22 मार्च 2026 को दोपहर 3.30 बजे उसके भाई की गाड़ी रूकवा कर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उससे 35 हजार रूपए नगदी व दो मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।