Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। सर्दियों में ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप इस मौसम में हेल्दी रह सकते हैं। इस मौसम में खाने-पीने के ढेर सारे विकल्प मिलते हैं, जो हमें हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही खुद को ठंड से बचाना भी बेहद जरूरी है और इसके लिए शरीर में गर्माहट बनाए रखना जरूरी है। इस मौसम में गर्मी बनाए रखने के लिए ढेर सारे फल और सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करे सकते हैं। इसके अलावा आप नट्स और सीड्स की मदद से भी खुद को इस मौसम में हेल्दी रख सकते हैं।

काले तिल इन्हीं में से एक है, जिसे सर्दियों में खाने से गजब के फायदे मिलते हैं। काले रंग के छोटे अंडाकार यह बीज स्वाद भरपूर और पौष्टिक होते हैं। आमतौर पर इनका इस्तेमाल एशियाई व्यंजनों में किया जाता है। इनमे विभिन्न पोषक तत्व जैसे हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन (बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन ई) और जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे मिनरल पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं सर्दियों में काले तिल खाने के फायदे-

पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाए

काले तिल के बीज में भारी मात्रा में फाइबर कंटेंट पासर्दियों में आपको हेल्दी रखेगा अखरोट, जानें इसे खाली पेट खाने के 5 बड़े फायदेया जाता है, जो आपके पाचन में को बेहतर बनाने में सहायता करती है। इसे डाइट में शामिल करने से कब्ज से राहत मिलती है और एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा मिलता है।

ब्रेन हेल्थ में सुधार करे

काले तिल के बीज में मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से बेहतर याददाश्त, एकाग्रता और पूरे ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

दिल को सेहतमंद बनाए

सर्दियों में काले तिल को अपनी डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

एंटी-एजिंग गुण

अगर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों से परेशान हैं, तो काले तिल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। इनमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट फ्री- रेडिकल्स से लड़ने, ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी

कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से काले तिल आपकी हड्डियों के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।