Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। भाजपा से तीन बार क्षेत्र के विधायक रहें पूर्व विधायक किसनाराम नाई आज भाजपा की सदस्यता लेकर लौटे तो उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। नाई की गाड़ी रूकते ही जिंदाबाद के नारे लगे। समर्थकों ने ढोल नगाड़ो के साथ पुष्पवर्षा कर पूर्व विधायक का अभिनदंन किया गया। नाई का स्वागत करने भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, युवा नेता मांगीलाल गोदारा, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान राइन, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण सिंधी, रोशनअली, पार्षद रामसिंह जागीरदार, रामकिशन दर्जी, भवानी तावणियां, नवरत्न राजपुरोहित सहित अनेक भाजपाई पहुंचे। नाई के साथ जयपुर गए सभी समर्थक उनके साथ है व हर्ष व उल्लास के माहौल में मुख्य बाजार में जुलूस निकाला जा रहा है। आज सुबह से ही नाई के साथ रहें डॉ दिलीप सिंह राजपुरोहित,आशीष जाड़ीवाल, सीताराम सोनी, नितीन नाई, ओमप्रकाश फुलभाटी ने जुलूस में भी भाग लिया। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने से पूर्व रास्ते में फतेहपुर, रतनगढ़, कितासर, बिग्गा, सातलेरां, झंवर बस स्टैंड पर भी नाई का जोरदार अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक का स्वागत किया स्थानीय भाजपा ने, निकाला मुख्य बाजार में जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में अनेक व्यापारियों ने पहनाई नाई सहित अनेक नेताओं को फूलमालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समर्थकों ने जमकर मनाया जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में जगदीश स्वामी ने किया नाई का स्वागत।