Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2023। स्थानीय भाजपा ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बैठकों के दौर से कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण का प्रयास प्रारंभ कर दिए है। आज कार्यालय में आज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बता देवें शुक्रवार को मोमासर में ओबीसी मोर्चा की बैठक रखी गई व आज कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक बुलाई गई है। बता देवें इसी क्रम में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया जाएगा। आज बैठक की अध्यक्षता पूर्वमंडल अध्यक्ष हनुमान व्यास ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पटौदी हरियाणा के विधायक एवं बीकानेर जिला प्रभारी सत्यप्रकाश जरावत व मुख्यवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रहे। प्रभारी सत्यप्रकाश ने भाजपा को एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी बताया जो अपनी सरकारों के कार्यकाल का लेखा-जोखा हर साल जनता के बीच रखती है। मुख्य वक्ता अखिलेश प्रतापसिंह ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सत्ता का होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आजादी के बाद जो काम पिछली केंद्र सरकारों ने नहीं किए वे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में कर दिखाए है। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या इससे पहले की अटल सरकार भाजपा की सरकारों ने देश के स्वाभिमान को बढ़ाया है। उन्होंने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने किया।