Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रत्याशी की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बीकानेर से वर्तमान सांसद अर्जुनराम मेघवाल को पुन: टिकिट दिया गया है। कोटा से ओम बिरला, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, अलवर से भूपेन्द्र यादव, बाड़मेर-जैसलमेर से कैलाश चौधरी, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, सीकर से स्वामी सुमेधानंद महाराज, पाली से पीपी चौधरी, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, चूरू से देवेन्द्र झाझड़िया, नागौर से ज्योति मिर्धा लड़ेंगे चुनाव, जालोर से लुम्बाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से महेन्द्रजीत सिंह मालवीया को उतारा मैदान में, बांसवाड़ा-डूंगरपुर से महेन्द्रजीत मालवीय को टिकट मिला है। राजस्थान में 25 में से 15 सीटों पर स्थिति साफ हो गई है व प्रत्याशी अपनी चुनाव तैयारी में जुट सकेंगे। बता देवें पहली लिस्ट कुल 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। टिकट जारी होने पर क्षेत्र के भाजपा नेता किसनाराम गोदारा ने फोन पे मेघवाल को बधाई दी एंव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक प्रयासों के साथ ऐतिहासिक जीत दिलवाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया है।