Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2020। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में पंचायत चुनावों में जिताऊ व पार्टी के लिए समर्पित प्रत्याशी को उतारने के प्रण के साथ चुनावी बिसात बिछाना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया है और क्षेत्र में चुनावी हलचल प्रारंभ हो गयी है। टिकिट के लिए जोड़ तोड़, सांठ गांठ प्रारंभ हो गई है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने बीकानेर देहात में पंचायत समिति सदस्य व ज़िला परिषद सदस्य के लिये भाजपा प्रत्याशियों के आवेदन लेने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए है। सारस्वत ने बताया कि शनिवार 31 अक्टूबर को भावी प्रत्याशियों से आवेदन लिए जाएंगे। जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध ने बताया कि शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के मोमासर, देहात, बापेऊ मण्डल के जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्यों के फॉर्म श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में लिए जाएंगे जिसमें श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के सभी जिला पदाधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी एंव समस्त कार्यकर्तागण पार्टी कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे एवं आवेदन लेंगे। सिद्ध ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ना हो वे आवेदन कर सकते है तथा भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से टिकिट का वितरण करेगी।