Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के प्रति प्रेम और समर्पण ही वह ताकत है कि देश की सीमाएं एवं सेना विश्वभर में अपनी ताकत का लोहा मनवा रही है। बार्डर पर खड़े सेना के जवान हमारे परिवार के सदस्य है और इन सदस्यों के सम्मान में भाजपा बार्डर पर पहुंच रही है। यह बात आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने और मौका था कस्बे में नेशनल हाईवे पर थार डेयरी के मुख्य प्लांट में भाजपा देहात जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का। सिद्ध द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा नेता सामूहिक रूप से शामिल रहे एवं जयपुर से खाजूवाला जाते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, बीकानेर प्रभारी माधोराम चौधरी, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत का साफा, शाल एवं पार्टी के दुपट्टे से सम्मान किया गया। इस मौके पर पूनियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रक्षा क्षेत्र में देश के आत्मनिर्भर बनने व सैनिकों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान का उल्लेख करते हुए देश प्रथम के भाव पार्टी की विचारधारा बताया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भाजयुमो द्वारा बार्डर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता सुरेन्द्रसिंह शेखावत, विनोद गिरी गुसांई, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, बृजलाल तावणियां, लकेश चौधरी, जसवीर सारण, विक्रमसिंह सत्तासर, भागीरथसिंह झंझेऊ, मनोज बोहरा, पार्षद जगदीश गुर्जर, गोपाल छापोला, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, भींवनाथ सिद्ध, मोहननाथ बेनिसर, प्रिशु स्वामी, बहादुरनाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने देश प्रथम के भाव को सर्वोपरि बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में उत्साहित नजर आए क्षेत्र के भाजपाई नेता व कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थार डेयरी पर कुंभनाथ सिद्ध ने पूनियां को ओढ़ाया शॉल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमाशुं शर्मा का किया अभिनंदन।