Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-20 at 12.26.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2025। दीपावली के त्योहार के बीच एक दु:खद खबर गांव गुसाईंसर बड़ा से आई है। भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन का अपने पीहर में रविवार रात दु:खद हादसे में निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारस्वत की छोटी बहन करीब 65 वर्षीय दुर्गादेवी अपने पीहर आई हुई थी। वे छोटे भाई के खेत में थ्रेसर से ग्वार निकालने में मदद कर थी। अचानक उनके चेहरे पर बांधा स्कार्फ थ्रेसर के पंखे में फंस गया जिससे दम घुटने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका ससुराल रतनगढ़ के निकट गांव लधासर है। पीहर व ससुराल दोनों ही घरों में शोक की लहर छा गई है। अंतिम संस्कार सोमवार को गांव लधासर में किया जाएगा। शोक संतप्त परिजन व ग्रामीण लधासर पहुंचे है, लोग परिजनों को सांत्वना दे रहें है।