Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। रविवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अनेक भाजपा नेता खिंवसर पहुंचे और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर की पत्नी को श्रद्धाजंलि दी। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं व भाजपा नेता किसनाराम गोदारा ने खिंवसर पहुंचकर दिवंगत प्रीति कुमारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुसाई ने बताया कि गत 5 जून को अचानक साइलेंट अटैक से प्रीति कुमारी का निधन हो गया था। रविवार को खिंवसर फोर्ट में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होकर प्रदेश व बीकानेर के अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान तारातर मठ के महंत व भाजपा नेता प्रतापपुरी जी महाराज, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, श्रवण प्रजापत, नरेंद्र चौहान नोखा, जिला उपाध्यक्ष इमरान खान कायमखानी, रघुवीर सहित अनेक मौजिज लोगों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को अनेक नेताओं ने खींवसर फोर्ट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई व किसनाराम गोदारा ने दिवंगत प्रीति कुमारी को श्रद्धांजलि दी।