Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शनिवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, मेयर बीकानेर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने भाग लिया। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर भारतवासी को साथ लेना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वंचित, गरीब पिछड़े, महिला, युवाओं तथा किसानों के साथ-साथ हर वर्ग का उत्थान करने की दिशा में योजनाएं प्रारंभ की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना के जरिए लाखों भारतीयों ने अपने जीवन में नई दिशा दी है। पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचाने और उन्हें इनका लाभ दिलवाने की दिशा में यह संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है इसके माध्यम से जन जागरूकता लाते हुए पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव, कस्बे कस्बे तक पहुंच रही है, अधिक से अधिक लोग इस यात्रा से जुड़े और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर इनका लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, सीईओ जिला परिषद नित्या के सहित सत्य प्रकाश आचार्य, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता विमला डुकवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।
सांसद ने ड्रोन उड़ाकर किसानों को स्प्रे की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन के माध्यम से फसल पर उर्वरक स्प्रे कर आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथ से ड्रोन का संचालन कर उपस्थित किसानों को नई तकनीक से स्प्रे के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ,जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रसद अधिकारी भागुराम महला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व अशोक प्रजापत सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।