Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2023। ब्राह्मण समाज एक परिवार है और परिवार के संबल से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। ये बात कही भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने और मौका था श्रीगंगानगर में ब्राह्मण समाज द्वारा गायत्री भवन में आयोजित सम्मान समारोह का। सारस्वत ने कहा छ न्याति के नाम से समाज को बंटना नहीं है। आज के समय की मांग है कि एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनवाया। उन्होंने विप्र फाउंडेशन की स्थापना व भगवान परशुरामजी पैनोरमा स्थापना के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी समाजो को साथ लेकर चलने वाला समाज है। सारस्वत ने स्वयं के द्वारा होने वाले कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भगवती प्रसाद कायल, बबीता गौड़, नरेश शर्मा, पवन शर्मा, लीलाशंकर सारस्वत, महेश सारस्वत ने अपने विचार व्यक्त किये।

इन्होंने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर मंच पर सोहनलाल अध्यक्ष गुर्जर गौड़ समाज, नरेन्द्र पारीक गणेशगढ़, मनीष पारीक, श्रीकृष्ण आसोपा, गोविंद ओझाइया, पवन गौड़, नरेश शर्मा, श्रीमती बबिता गौड़, लीलाशंकर सारस्वत उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिवदयाल शास्त्री ने मंत्रोचारण कर विधायक ताराचंद सारस्वत का स्वागत किया। वहीं रामेश्वर सारस्वां, शंकरलाल शर्मा पारीक समाज, फूसाराम सारस्वां, लीलाशंकर सारस्वत, रामनारायण सारस्वत ने साफा पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया। इसी तरह गोविंद ओझाइया, गणेशगढ़, श्रीकृष्ण आसोपा, श्रवण कायल ने नारियल व श्रीफल भेंट तथा मदन मोठ, भंवरलाल सारस्वा, मनीराम ओझा, हरि कायल, जयनारायण सारस्वां ने शॉल ओढाकर विधायक का अभिनंदन किया। मंच संचालन राजेश सारस्वत ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राह्मण समाज ने सारस्वत का किया श्रीगंगानगर में स्वागत सम्मान।