Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितबंर 2020। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा कर मना रही है। कस्बे में भी कार्यकर्ताओं व नेताओं का उत्साह आज देखते ही बन रहा है। क्षेत्र के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मोदी का जन्मोत्सव मनाया। गौशाला में सुथार ने अंधे गौवंश को गुड़ व चारा खिला कर मोदी के सुयश की कामना की। गौशाला के शिव मंदिर में भाजपा के पूर्व पार्षद पंडित गोपाल व्यास द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें सुथार सहित भाजपाईयों ने मोदी की दीर्घ आयु की कामना करते हुए हवन में आहुतियां दी। गौशाला प्रागंण में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें अनेक प्रकार के पौधे भाजपाईयों द़्वारा लगाए गए। सुथार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में उत्साह है तथा कार्यकर्ताओं ने हवन व पौधारोपण से पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ कोरोना से देश को मुक्ति मिलने की प्रार्थनाएं की है। इस अवसर पर सुथार के साथ गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद तावनियां, पूर्व पार्षद गोपाल व्यास, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवरत्न सिंह राजपुरोहित, दीनदयाल तावनियां, छगन लाल दर्जी, सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोदी के जन्मोत्सव पर गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में सुथार ने पौधरोपण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुथार ने कार्यकर्ताओं सहित गौशाला में अंधे गोवंश को गुड़ खिलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव मंदिर में सुथार ने रुद्राभिषेक किया।