Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। भारतीय सिनेमा की एक हिट फिल्म का यह डायलाग “हार कर भी जीतने वाले को बाजीगर कहते है”, बेहद लोकप्रिय हुआ था और सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड 2 के उपचुनाव में आंकड़ों से उत्साहित माकपा कार्यकर्ता हारने के बाद भी यही कहते हुए नजर आ रहें है। उनका कहना गलत भी नहीं क्योंकि इस चुनाव में कांग्रेस ने जीतने के बाद भी नुकसान उठाया है और भाजपा में भीतरघात से तो जैसे पैरों तले जमीन की खिसक गई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है इस चुनाव परिणाम के गत चुनावों से तुलनात्मक आंकड़े, आप भी विस्तार से पढ़ें और समझे क्षेत्र के करवट लेते राजनीतिक समीकरणों को।

कांग्रेसी उत्साहित लेकिन नुकसान का करना होगा आंकलन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  नगरपालिका के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत तो हासील कर ली है परंतु उनके वोट गत चुनावों से कम होने के कारण उन्हें अंदरखाने चिंतन भी करना होगा। वर्ष 2021 में हुए पालिका के मुख्य चुनाव में इस वार्ड में कुल 1192 पोलिंग हुई थी एवं इनमें से कांग्रेस को 542 वोट मिले थे यानी के 45.46 प्रतिशत मतदान कांगेस ने प्राप्त किया था। वहीं अभी हुए उपचुनाव में कांग्रेस को कुल पोलिंग 1208 में से 425 वोट ही मिले है, यानी का वोट शेयर करीब दस प्रतिशत घट कर 35.18 प्रतिशत वोट पर आ गया है। राजनीतिक चिंतकों के नजरीए से देखें तो यहां कांग्रेस को जितने के बाद भी हुए घाटे का आंकलन करना होगा एवं आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ऐसे हालातों में डैमेज कंट्रोल करने की रणनीति भी बनानी होगी।

हार कर भी जीती माकपा, बनी बाजीगर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका वार्ड 2 के उपचुनाव में भले ही माकपा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हो लेकिन बढ़े हुए वोट शेयर से माकपा कार्यकर्ता खासे उत्साहीत है। यहां वर्ष 2021 के पालिका मुख्य चुनावों में 1192 में से माकपा प्रत्याशी को 90 वोट ही मिले थे और माकपा केवल 7.55 प्रतिशत मतदान पर रूक गई थी। परंतु आज संपन्न हुए उपचुनाव में माकपा ने 1208 में 384 वोट लेकर 31.78 प्रतिशत वोट शेयर लिया है। देखा जाए तो माकपा ने चार गुना से अधिक वोट बढ़ाए है। जिससे परिणाम संतोषजनक मानकर माकपा कार्यकर्ता उत्साहित है। आगामी विधानसभा चुनाव में माकपा को जीत के लिए वोट शेयर बढ़ाने की जरूरत भी खासा रहेगी और अब चुनावी रणनीति में उनका ध्यान इस ओर केन्द्रित होगा।

भाजपा में भीतरघात से पैरों तले जमीन खिसकी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका के वार्ड 2 में वर्ष 2021 के मुख्य चुनावों में भाजपा विजयी रही थी एवं इस बार भी यहां भाजपा पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत एवं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में पार्टी ने पूरा दम खम लगाया। कार्यकर्ता बीती रात तक जीत के दावे भी कर रहें थे और आज सुबह उन्हें निराशा हाथ लगी। विधानसभा चुनावों में जहां पार्टी के नेता ही अंदरखाने पार्टी को हराने में व्यस्त दिखे वही हाल वार्ड 2 के चुनाव में भी देखने को मिला है। यहां वर्ष 2019 में पार्टी को 1192 में से 550 वोटों के साथ 46.14 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। लेकिन पार्टी इस बार 1208 में 384 वोट लेकर वोट शेयर मात्र 31.78 पर सिमट गया है। इस परिणामों के बाद भाजपा में भीतरघात के साथ साथ नेताओं से नाराजगी के आरोप भी जम कर लग रहे है।

नीचे दिए गए टेबल में आप भी सरल शब्दों में समझें इस चुनाव की वोट गणित।