Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने आज सुबह कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार, रानी बाजार, कृषि मंडी सहित बाजार के मुख्य मार्गों में व्यापारियों से मुलाकात कर वोट मांगे। समर्थकों ने हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाए व भारत माता के जयकारे लगाए। सारस्वत ने एक मौका देने की बात जनता से कही। अनेक व्यापारियों ने फूलमाला, शॉल ओढाया, कहीं साफा पहनाकर स्वागत किया। सारस्वत के साथ भाजपा नेता मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, विनोदगिरी गुसाईं, श्यामसुदंर पारीक सहित अनेक पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं ने एक एक दुकानदार से वोट देने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में व्यापारियों ने किया प्रत्याशी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्ग में कुछ युवतियों ने ली उनके साथ सेल्फी, दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारियों ने पहनाई फूलमालाएं, मुंह मीठा करवाया।